-
Advertisement
चार साल तक युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म, शादी के एक दिन पहले खुली दूल्हे की पोल
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की पोल खुल गई। दूल्हे पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म (Rape) करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जगाधरी थाना शहर पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो पाया दूल्हा परिवार सहित वहां से फरार हो गया है। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत (Complaint) में बताया कि घर से कुछ दूर रहने वाले इस युवक के साथ उसकी दोस्ती थी। चार साल से युवक शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। उसने कई बार उससे शादी करने को कहा भी, लेकिन वह हर बार कोई ना कोई बहाना बना देता। इसी दौरान उसे पता चला कि वह 25 अक्टूबर को किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इस बारे में उसने युवक से बात की।
ये भी पढे़ं – पड़ोसन ने घर में बुलाकर पिलाई शराब, भाई ने बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म:
युवती का आरोप है कि 20 अक्टूबर को सागर नामक युवक उसके घर पर आकर उससे कहने लगा कि वह उससे शादी करना चाहता है। शादी (Marriage) का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। युवती का कहना है कि वह उससे शादी करना चाहती है। युवती ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। केस दर्ज होने की जानकारी युवक के परिवार को मिली तो वह बेटे के साथ घर से कहीं चले गए। पुलिस युवक को गिरफ्तार (Arrest) करने उनके घर भी गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। घर पर युवक के ताऊ व अन्य परिजन थे। पुलिस पूछताछ के लिए ताऊ को अपने साथ थाने ले आई। थाना शहर जगाधरी एसएचओ राकेश राणा का कहना है कि युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक और उसके परिवार की तलाश कर रही है।
