-
Advertisement
Hamirpur में मुंबई से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, Himachal में आंकड़ा पहुंचा 77
Last Updated on May 16, 2020 by
हमीरपुर। जिला में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) का एक और मामला सामने आया है। हमीरपुर (Hamirpur) जिला के बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत दांदड़ू के तेच्छ गांव का एक 36 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 13 मई को मुंबई (Mumbai) से लौटा है। युवक स्थानीय स्तर पर संस्थागत क्वारंटाइन में था। रैंडम सैंपलिंग में युवक पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मामला आने की पुष्टि सीएमओ अर्चना सोनी ने की है। इस मामले के साथ हमीरपुर में कोरोना का कुल आंकड़ा 8 हो गया है। साथ ही अब 5 एक्टिव केस हो गए हैं। एक की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: विदेशों में फंसे Himachali अगर आना चाहते हैं वापस तो यहां करें संपर्क
पिछले कल गलोड क्षेत्र के हटली गांव के 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति दिल्ली आजादपुर मंडी में हलवाई का काम करता था। 6 मई को लौटा था। बीमार होने पर व्यक्ति के सैंपल (Sample) लिए गए थे। व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया था। 9 मई को भोटा अस्पताल में भर्ती किया था। पिछले कल व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। व्यक्ति को भोटा से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया, लेकिन व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। व्यक्ति का आज मंडी में ही अंतिम संस्कार किया गया। हिमाचल की बात करें तो कोरोना का कुल आंकड़ा 77 हो गया है। अभी 35 एक्टिव मामले हैं। तीन की मृत्यु हुई है। 39 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group