-
Advertisement
बहन संग Tik-Tok वीडियो बनाने पर लड़के को नंगा करके घुमाया, केस दर्ज
Last Updated on February 11, 2020 by
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बहन के साथ टिकटॉक वीडियो (Tik-Tok Video) बनाने पर तीन लोगों ने एक किशोर को सड़क पर नंगा करके घुमाया। इस दौरान आरोपियों ने लड़के की बेल्ट से भी पिटाई की और सड़क पर नंगा घुमाने के दौरान उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हो जाएं तैयार,जलशक्ति विभाग में होगी 1578 कर्मियों की भर्ती
पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस युवक की पिटाई हुई, उसने एक 14 वर्षीय लड़की के साथ विडियो शूट कर टिकटॉक पर अपलोड किया था। विडियो वायरल होने के बाद लड़की के पिता ने युवक की पिटाई की और कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया। उसकी पिटाई भी की गई। आरोपियों ने इस पूरी घटना का विडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पीड़ित युवक के परिजन ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं, लड़की के परिजन ने भी युवक के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और एससी-एसटी ऐक्ट में केस दर्ज कराया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…