-
Advertisement
आम आदमी पार्टी का हिमाचल अध्यक्ष ही बीजेपी में शामिल-और भी गए
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी का हिमाचल अध्यक्ष अनूप केसरी (Anoop Kesari) ही बीजेपी में शामिल हो गया है। यही नहीं आप का संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व (Una) ऊना जिला के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के दिल्ली स्थित आवास पर तीनों को पेश कर बीजेपी (BJP) में शामिल करवाने की राजनीतिक चाल चली है।
यह भी पढ़ें- ‘AAP’ के हो चुके जबना चौहान और रजनीश सोनी को कांग्रेस ने बनाया अपना पदाधिकारी
https://twitter.com/ianuragthakur/status/1512503502156697602
ये सब उस वक्त हुआ है जब बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। बीजेपी की ये राजनीतिक स्ट्राइक उस वक्त हुई है,जब आम आदमी पार्टी हिमाचल (Aam Aadmi Party Himachal) में अभी पैर पसारने जा रही थी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और संगठन मंत्री सतीश ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिन में ही दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं को कानो-कान खबर भी नहीं हुई कि उनकी पार्टी में इतनी बड़ी फूट होने जा रही है। चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के लिए ये बड़ा झटका है। वहीं, अरविंद केजरीवाल के मंडी में हुए रोड शो के बाद पार्टी आत्मविश्वास से भरी होने का दावा कर रही थी लेकिन पार्टी को ही झटका लग गया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

