-
Advertisement
अभिषेक बच्चन ने शेयर किया पोस्टर- लिखा बोलने को तो बहुत कुछ है लेकिन
Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ( Bollywood Actor Abhishek Bachchan)लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या (Abhishek and Aishwarya)एक-दूसरे से अलग हो गए हैं और वह जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में निम्रत कौर की वजह से दरार आई है, हालांकि तलाक की इन खबरों पर अभी तक बॉलीवुड (Bollywood) के इस कपल का कोई रिएक्शन नहीं आया है। अब इसी बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है- शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम ‘आई वान्ट टू टॉक’ है। इस पोस्टर में अभिषेक बिना कपड़ों के खड़े हैं और वह अपना निकला हुआ पेट दिखा रहे हैं। अभिषेक एक इस पोस्ट के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
https://twitter.com/juniorbachchan/status/1849684923055210749
अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आई वान्ट टू टॉक’ (I want to talk)का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-बोलने को तो बहुत कुछ है लेकिन फिर…. एक तस्वीर हजारों शब्द बोलती है। फिल्म के पोस्ट के साथ ही अभिषेक ने मूवी की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। एक्टर ने अपने कैप्शन में बताया कि यह फिल्म अगले महीने 22 नवंबर को रिलीज होगी। अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
