-
Advertisement
रोहड़ू में हादसा: सड़क से 300 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 2 लोगों की मौत , एक घायल
Shimla Accident: शिमला जिला के रोहड़ू में आज सुबह एक हादसा हुआ है। चिड़गांव में खाबल के पास बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिरी गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल रोहड़ू असप्ताल में उपचाराधीन
सूचना के अनुसार, यह हादसा रोहड़ू-खाबल सड़क परएक बोलेरों सड़क से करीब 300 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे में बोलेरो में सवार खाबल गांव के विशाल और देनवाड़ी गांव के राजवंश की मौके पर मौत हो गई। वहीं सोंदाड़ी गांव के कामराज पुत्र सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल रोहड़ू असप्ताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर रोहड़ू अस्पताल भेज दिए हैं।
संजू चौधरी
