-
Advertisement
इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर पहुंचे बॉलीवुड के हीमैन, किरण खेर के साथ किया फ्लर्ट
बॉलीवुड (Bollywood) के हीमैन धर्मेंद्र प्रतिभा आधारित रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट (India’s Got Talent) में अभिनेत्री किरण खेर को शोले के सीन रिक्रिएट करते नजर आए। शो के दौरान अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) और किरण एक दृश्य का अभिनय करते हैं, जहां वीरू शोले (Film Sholay) में बसंती के साथ फ्लर्ट करता है। एक्ट्रेस शरमा जाती हैं। किरण कहती हैं कि जब मैंने पुराने दिनों में धर्मेंद्र के साथ काम किया था तो मैं शर्मीली थी और अब भी मैं वही शर्मीली किरण (Kiran) हूं। कुछ भी नहीं बदला है और ऐसा लगा कि मैं उन अतीत के दिनों को को फिर से जी रही हूं। इंडियाज गॉट टैलेंट को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra), किरण खेर, बादशाह और मनोज मुंतशिर जज कर रहे है, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) पर प्रसारित होता है।
…आईएएनएस
