-
Advertisement
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका और अर्जुन कपूर निकले डिनर पर, वीडियो
Last Updated on August 29, 2023 by sintu kumar
नई दिल्ली। एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप (Break Up) की अफवाहों पर अब विराम लग जाना चाहिए। एक वीडियो में दोनों एक साथ डिनर पर निकले हैं और दोनों की बॉडी लैंग्वेज को देखते हुए यह साफ नजर आ रहा है कि उनके बीच का रिश्ता बिल्कुल ठीक है।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral On Social Media) हो रहा है। इस वीडियो में इस कपल को डिनर डेट (Dinner Date) पर जाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों रेस्तरां से डिनर करके लौट रहे हैं और अर्जुन मलाइका के साथ हैं। इस तरह इस वीडियो के सामने आने के बाद उन अफवाहों को गलत बताया जा रहा है, जिनमें कहा गया है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है।
लोगों ने किए इस तरह के कमेंट्स
इस तरह इस बात का इशारा मिल जाता है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के वीडियो में अभी तो सब सही चल रहा है। यह बात सिर्फ इस वीडियो के बूते पर ही कही जा सकती है। दोनों के इस वीडियो पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं। एक कमेंट आया है, ‘हांजी ब्रेकअप की अफवाह उड़ाने वालों, आ गया स्वाद।’ एक कमेंट आया है कि दोनों का ब्रेकअप नहीं, यह जानकर खुशी हुई। इस तरह फैन्स दोनों को लेकर खूब कमेंट कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन ने 2019 में अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था और तब से ही एक दूसरे के साथ हैं।
यह भी पढ़े:‘जवान’ की रिलीज से पहले ही अमेरिका में बंपर एडवांस बुकिंग, बिके 2 करोड़ टिकट
‘द लेडीकिलर’ में नजर आएंगे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का स्वाद नहीं चख सके हैं. आखिरी बार उन्हें ‘कुत्ते’ फिल्म में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रही थी। उनके आने वाली फिल्मों में ‘द लेडीकिलर’ शामिल है, जिसमें उनके साथ राधिका मदान और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में हैं।