-
Advertisement
बीच सड़क पर भड़क गए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही वीडियो
Last Updated on July 24, 2022 by Vishal Rana
बॉलीवुड का हर सितारा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहता है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल वीडियो में अर्जुन कपूर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:महमूद थे अमिताभ बच्चन के गॉडफादर, संघर्ष के दिनों में की थी काफी मदद
बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में बिजी हैं। बीती रात अर्जुन को मुंबई मे स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी और फैंस ने फोटो क्लिक करने के लिए उन्हें घेर लिया। अब जो अर्जुन की वीडियो वायरल हो रही है उसमें आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर फैंस और पैपराजी को संभालते हुए कहते हैं कि करते आप लोग हो और नाम हमारा खराब होता है।
वहीं, अर्जुन ने भीड़ को बहुत अच्छे से मैनेज किया और फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। अब अर्जुन की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अर्जुन के फैंस को उनकी ये वीडियो काफी पसंद आ रही है। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।