-
Advertisement
कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 की उम्र में निधन, वर्क आउट करते हुआ हार्ट अटैक
बेंगलुरु। लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneet Rajkumar) का शुक्रवार को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया। वह कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज राजकुमार के बेटे थे। पुनीत की उम्र 46 वर्ष थी। इस खबर से कन्नड़ फिल्म इंड्रस्टीज शोक में डूब गई हैए वहीं पूरे कर्नाटक में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत विक्रम अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया था। रंगनाथ नायक ने कहा कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत गंभीर थी। पुनीत का इलाज आईसीयू में चल रहा था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: ब्यास में पलटी महिला पर्यटकों की राफ्ट, दो की गई जान, चार घायल
बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत पुनीत के सदाशिवनगर स्थित आवास पर पहुंच गए हैं। अभिनेता पुनीत राजकुमार (Actor Puneet Rajkumar) के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उनका पार्थिव शरीर कांतीवारा स्टूडियो में रखा जाएगा। पुनीत का जन्म 17 मार्च 1975 को हुआ था। लोग प्यार से उन्हें अप्पू कहते थे। अभिनेता एक गायक, टेलीविजन होस्ट और निर्माता भी थे। उन्होंने 29 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में भी दिखाई दिए है। पुनीत ने ‘बेट्टाडा हूवु’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। उन्होंने कन्नड़ फिल्म उद्योग (Kannada film industry) में 2002 में ‘अप्पू’ से डेब्यू किया था। पुनीत भजरंगी 2 के पूर्व रिलीज कार्यक्रम में शामिल हुए थे और आज उनके फिल्म देखने जाने की उम्मीद थी। पुनीत राजकुमारने आज सुबह ही फिल्म की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट भी किया था और अब उनके निधन की खबर से सभी को हैरत में डाल दिया है। आखिरी बार वो फिल्म ‘युवारत्ना’ में नजर आए थे।
–आईएएनएस
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…