-
Advertisement
किसान कांग्रेस की Himachal कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह
Last Updated on March 2, 2020 by
हमीरपुर। राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में अतिरिक्त नियुक्तियां की है, इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष और तीन प्रदेश संयोजक बनाए गए है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी सुरिन्द्र सोलंकी की ओर से नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के संयोजक एवं संगठन और मीडिया प्रभारी विवेक कटोच ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में ठियोग से संजय भारद्वाज और जुब्बल कोटखाई से राजिन्द्र खोलटा और प्रदेश संयोजक में रूपिंदर ड़ालटा जुब्बल कोटखाई से ,प्रताप सिंह नेगी किन्नौर से और राकेश सैणी ऊना का नाम शामिल है। इन नियुक्तियों का अनुमोदन हिमाचल प्रभारी प्रितपाल सिंह और प्रदेश किसान अध्यक्ष विशाल चम्बियाल द्वारा किया गया।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel
,