-
Advertisement
Video: ‘मलंग’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, अंडर वाटर लिप लॉक करते दिखे आदित्य-दिशा
Last Updated on January 16, 2020 by
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) और एक्टर आदित्या रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) स्टारर फिल्म मलंग(Malang) का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद कमाल की है। इस गाने में दोनों को अंडर वाटर लिप लॉक करते हुए दिखाया गया है। इस गाने के बोल भी मजेदार हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा था।
फिल्म के टाइटल ट्रैक में दोनों की पेयरिंग अच्छी लग रही है। टाइटल ट्रैक को देखने के बाद पता चलता है कि दोनों को किसी अपने की तलाश है। गाने के बोल कुणाल वर्मा और हर्ष लिंबाचिया ने लिखे हैं, जबकि वेद शर्मा ने इसकी कंपोजिंग करने के साथ-साथ इसे आवाज भी दी है। फिल्म के दूसरे गाने दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। बता दें फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी के साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor) और कुणाल खेमू भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।