-
Advertisement
Una में माइग्रेटेड इन मरीज ने बढ़ाई चिंता : निजी बैंक का मैनेजर Primary Contact में शामिल
ऊना। जिला में कोरोना पॉजिटिव पाई गई माइग्रेटेड इन महिला के कांटेक्ट ट्रेसिंग (Contact tracing) खंगालने में प्रशासन जुट गया है। इसी बीच शहर के एक निजी बैंक का प्रबंधक महिला की इसकी प्राइमरी कांटेक्ट लिस्ट में पाया गया है। बैंक मैनेजर गुरुवार को ही इस संक्रमित महिला से मोहाली में ही मिला था, जिसके बाद रात को वह घर पहुंचा और आज कुछ देर बैंक भी आया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मैनेजर ने स्वयं प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद बैंक मैनेजर को होम क्वारंटाइन (Home quarantine) कर दिया गया है। जबकि बैंक को सैनिटाइज भी किया गया है। वहीं, बैंक में शुक्रवार को कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते भी बैंक बंद रहेगा।
ये भी पढ़ें – Big Breaking : हिमाचल में कोरोना से 11वीं मौत, बिलासपुर में पुलिस कर्मी निकला Positive

जिला ऊना में गुरुवार को कोरोना के दो मामले पाए गए थे। इनमें एक मामले गगरेट का था व दूसरा ऊना के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक की पत्नी पाजिटिव पाई गई थी। इस महिला ने खुद कोरोनाकाल में प्रथमपंक्ति में रहकर समाजसेवा के कार्यों को किया था। महिला मोहाली (Mohali) में अपने पति की देखभाल के लिए गई थी जो गंभीर बीमारी के चलते मोहाली के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे, वहीं इस महिला की कोविड-19 के चलते सैंपलिंग की गई और वहीं पर यह पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद महिला को कोविड केयर सेंटर खड्ड में शिफ्ट किया गया है। निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर अमनदीप ने बताया कि एहतियातन बैंक को सैनिटाइज करवा दिया गया है और बैंक में आज काम बंद रखा गया है। डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि माइग्रेटेड इन पॉजिटिव पाई गई महिला के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है और उन्हें घर में क्वारंटाइन रहने के निर्देश भी दिए जा रहे है। महिला के संपर्क में आए लोगों की भी कोविड 19 जांच करवाई जाएगी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

