- Advertisement -
मंडी। जिला के कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए प्रशासन ने होम आईसोलेशन की सुविधा शुरू कर दी है। जिला के दो पॉजिटिव लोग होम आईसोलेट हो गए हैं। इसमें एक जोनल हॉस्पिटल मंडी के डॉक्टर हैं और दूसरे इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के जीएम। यह जानकारी डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जो भी पॉजिटिव व्यक्ति होम आईसोलेशन में रहना चाहता है वह इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के पास आवेदन कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उस पॉजिटिव व्यक्ति के घर का निरीक्षण करेगी और यदि विभाग को लगा कि वहां पर होम आईसोलेशन सही ढंग से हो सकता है तभी उसे इसकी अनुमति दी जाएगी। अन्यथा पॉजिटिव व्यक्ति को प्रशासन द्वारा चिन्हित कोविड केयर सेंटर में रहना होगा।
- Advertisement -