-
Advertisement
26 दिन बाद मन्नत में खुशी की लहर: 2 नवंबर को शाहरुख का है जन्मदिन, कुछ घंटों में घर पहुंच सकते हैं आर्यन
मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में पिछले 26 दिन से हवालात और जेल में बंद आर्यन खान (Aryan Khan) आज मन्नत (Mannat) पहुंच सकते हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) से बेल (Bail) मिलने के बाद शुक्रवार को उनका बेल ऑर्डर सेशन कोर्ट पहुंचा। अब सेशन कोर्ट से जेल प्रबंधन को आर्यन को छोड़ने का आदेश जारी किया जाएगा। जिसके बाद आर्यन को जेल से रिहाई मिलने की उम्मीद है।
हाईकोर्ट से बेल ऑर्डर जारी होने के चलते आर्यन कुछ ही घंटों में अपने घर मन्नत पहुंच सकते हैं। इधर, आर्यन की रिहाई से पहले शाहरुख खान के घर से चार गाड़ियों का काफिला निकला है। एक गाड़ी में किंग खान खुद सवार थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे बेटे आर्यन को रिसीव करने आर्थर रोड़ जेल पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 की उम्र में निधन, वर्क आउट करते हुआ हार्ट अटैक
बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन को कड़ी शर्तों के साथ बेल दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 लाख रुपए मुचलके पर जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि आर्यन को प्रत्येक शुक्रवार एनसीबी दफ्तर में हाजरी लगानी होगी। साथ ही मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी के वे संपर्क में नहीं रहेंगे। साथ ही आर्यन के देश छोड़ने पर भी प्रतिबंध है। उन्हें अपना पासपोर्ट नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करने के निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि आर्यन का केस पूर्व अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया मुकुल रोहतगी लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। जन्मदिन से पहले आर्यन की रिहाई पिता शाहरुख खान के लिए बड़े गिफ्ट से कम नहीं है।