-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में एक दिन में 10 नए मामले, दो मरीज हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में आज एक दिन में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के 10 नए मामले सामने आए हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में पांच, कांगड़ा (Kangra) में एक, बिलासपुर में तीन व चंबा में एक मामला सामने आया है। वहीं, आज दो कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। हमीरपुर के बाद अब ऊना की कोरोना पॉजिटिव मरीज भी ठीक हो गई है। इसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। यह महिला उपमंडल अंब की निवासी है और दिल्ली से आई थी। क्वारंटाइन (Quarantine) में रखा गया था और 8 मई को पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद इसे भोटा हमीरपुर शिफ्ट किया गया था। अब महिला कोरोना से जंग जीत चुकी है। ऊना (Una) जिला में कोरोना का कुल आंकड़ा 18 है और अब एक एक्टिव मामला बचा है। यह कोरोना पॉजिटिव मरीज खड्ड ऊना में दाखिल है। इससे पहले हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र के बिझड़ी का कोरोना पॉजिटिव मरीज भी ठीक हो चुका है।
यह भी पढ़ें: 4 दिन पहले Delhi से लौटी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव, नेरचौक ले जाते तोड़ा था दम
किस जिला में कितने एक्टिव केस
ऊना के मरीज के ठीक होने के बाद हिमाचल में एक्टिव मामले 41 रह गए हैं। अभी तक 46 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीन की मौत हुई है। एक्टिव केस की बात करें तो बिलासपुर में सात, चंबा (Chamba) में पांच, हमीरपुर में 11, कांगड़ा में 15, सिरमौर में दो और ऊना में एक बचा है। अभी तक के आंकड़ें पर नजर दौड़ाएं तो बिलासपुर में सात, चंबा में 13, हमीरपुर में 15, कांगड़ा में 21, शिमला में एक, सिरमौर में चार, सोलन में 9 और ऊना में 18 मामले हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

