-
Advertisement
आखिर कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ पड़ी रेल, 5 ट्रेनों का टाइम टेबल जारी
शिमला।पहाड़ों की रानी शिमला (Hills Queen Shimla) में लगभग तीन माह बाद मंगलवार को रेल सेवा की औपचारिक शुरुआत (Resumed Train Service) हो गई। अब रेलवे बोर्ड ने विश्व धरोहर कालका-शिमला (Kalka-Shimla) रूट पर 5 ट्रेनों का टाइम टेबल (Time Table) जारी किया है। पर्यटन सीजन के पीक पर होने के बाद 2 और स्पेशल हॉलीडे ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन चलने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली है। लोग विश्व धरोहर ट्रैक के लंबे समय से बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। खासकर पश्चिम बंगाल के टूरिस्ट बड़ी संख्या में ट्रेन से शिमला पहुंचते हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे है।
कालका से शिमला- टाइम टेबल
कालका से पहली ट्रेन सुबह सुबह 4 बजे चलेगी, जो सुबह 9:20 बजे शिमला पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन कालका से सुबह 5:10 बजे चलेगी और सुबह 9:50 पर शिमला पहुंचेगी। शिवालिक ट्रेन कालका से सुबह 5:30 पर निकलेगी और सुबह 10:15 बजे शिमला में यात्रियों को उतारेगी। चौथी ट्रेन कालका से सुबह 6 बजे चलेगी और 11:05 बजे शिमला पहुंच जाएगी। पांचवीं हिमालयन क्वीन ट्रेन दोपहर 12:10 बजे कालका से चलेगी और शाम 5:20 बजे शिमला होगी।
शिमला से कालका-टाइम टेबल
शिमला से हिमालय क्वीन ट्रेन (Himalayan Queen) कालका के लिए सुबह 10:35 पर निकलेगी, जो दोपहर 2:10 बजे कालका पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन दोपहर 2:25 पर शिमला चलेगी और रात 8:10 बजे कालका पहुंचेगी। तीसरी रेल मोटर शिमला से दोपहर बाद 4:25 पर चलकर रात 9:35 पर कालका पहुंचेगी। चौथी शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन शिमला से दोपहर बाद 5:40 बजे चलकर कालका स्टेशन पर रात 10:25 पर पहुंचेगी। पांचवीं व आखिरी ट्रेन शिमला से शाम 6:15 पर चलेगी और 11:20 बजे कालका पहुंचेगी।
यह भी पढ़े:हिमाचल में सुख आश्रय योजना लागू, 2466 निराश्रित बच्चों के संरक्षक बने सीएम
हॉली-डे स्पैशल ट्रेन की टाइमिंग
पहली हॉली-डे स्पेशल ट्रेन कालका से सुबह 7 बजे चलेगी, जो दोपहर 12.10 बजे शिमला पहुंचेगी। दूसरी हॉली-डे स्पेशल ट्रेन कालका से दोपहर 12:45 पर चलेगी और शाम 6:10 पर शिमला स्टेशन पहुंचेगी।
