-
Advertisement
RCB की हार के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिख दी ये बड़ी बात
Virat Kohli and Vaibhav Sooryavanshi : IPL 2026 में एक ऐसा यादगार पल देखने को मिला, जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में गुवाहाटी के मैदान पर बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 साल के युवा खिलाड़ी के लिए जब खुद विराट कोहली ने खास मैसेज लिखा, तो यह पल और भी खास बन गया। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई। 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
A job well done with a long road ahead! 💗 pic.twitter.com/tymVTrdeqK
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 11, 2026
इस मैच के बाद का नजारा और भी खास था, जब विराट कोहली ने सूर्यवंशी की कैप पर ऑटोग्राफ देते हुए लिखा- डियर वैभव, वेल डन। यह छोटा सा मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर वैभव सूर्यवंशी और उनकी कैप का वीडियो शेयर किया है।
Never satisfied. Never settling for less 🫡
🎥 THE VAIBHAV SOORYAVANSHI MINDSET ✨#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB | @rajasthanroyals pic.twitter.com/rdwKH9eReH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
4 मैचों में ठोके 200 रन
सूर्यवंशी की इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 200 रन पूरे कर लिए हैं और इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने IPL 2026 की ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली है। इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाता है। उन्हें इस मैच में ध्रुव जुरेल का शानदार साथ मिला, जिन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। सूर्यवंशी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जिससे राजस्थान के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान हो गया।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

