-
Advertisement
शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया के बदल गए सुर, भारत का समर्थन करेगा
Shashi Tharoor on Operation Sindoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कोलंबिया के बोगोटा में बताया कि कोलंबिया सरकार ने पाकिस्तान के समर्थन में अपना बयान वापस ले लिया है। कोलंबियाई सरकार आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन करते हुए नया बयान जारी करेगी। थरूर बोगोटा में तादेओ लोजानो यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने के बाद उन्होंने कहा- हमने कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेन्सियो से मुलाकात की। उनसे बातचीत के बाद सरकार ने बयान वापस ले लिया है।
An equally positive meeting followed at the Colombian Congress (National Assembly) with Alejandro Toro, President of the Second Commission of the Chamber of Representatives (the equivalent of our Foreign Affairs Committee) and Jaime Raul Salamanca, President of the Chamber of… pic.twitter.com/91uentRN3r
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 30, 2025
वहीं रोसा योलांडा ने कहा कि भारत की तरफ से हमें पूरी स्थिति की डिटेल जानकारी मिली है। कश्मीर में जो कुछ हुआ, वहां संघर्ष की वास्तविक स्थिति के बारे में भारत ने हमें जो कुछ भी बताया है, वह जानने के बाद हम बातचीत जारी रख सकते हैं।
भारत कोलंबिया की प्रतिक्रिया से निराश
कोलंबियाई सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमलों से पाकिस्तानियों की मौत पर दुख जताया था। थरूर ने गुरुवार को कोलंबिया में इसकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत कोलंबिया की प्रतिक्रिया से निराश है। भारत ने सेल्फ-डिफेंस में हमला किया था। हमला करने और बचाव करने में फर्क होता हैॉ
A very good turnout at our press conference yesterday has sparked off a great deal of interest in our delegation’s mission in Colombia. Augurs well for the very full day that looms ahead. pic.twitter.com/mfPYnlmSnC
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 30, 2025
केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने के लिए 7 ऑल पार्टी डेलिगेशन को अलग-अलग देशों में भेजा है। थरूर एक डेलिगेशन को लीड कर रहे हैं। यह डेलिगेशन पनामा और गुयाना का दौरा करने के बाद गुरुवार को कोलंबिया पहुंचा था। डेलिगेशन शनिवार को ब्राजील और अमेरिका के लिए रवाना होगा।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
