- Advertisement -
हाथी की मौत के बाद का एक ऐसा वीडियो सामने आया है,जो किसी की भी आंखें नम कर देगा। वीडियो तमिलनाडु का बताया गया है। आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे ने इसे ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। एक फॉरेस्ट रेंजर (Forest Ranger) फूट-फूटकर रोता दिखाई दे रहा है। असल में इसी रेंजर ने घायल हाथी की देखभाल की थी, लेकिन उसकी मौत पर वह अपने को रोक ना पाया और हाथी की सूंड पकड़कर रोने लगा। इस हाथी का उपचार मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में सदावियाल (Sadaviyal in Mudumalai Tiger Reserve) में किया गया था, लेकिन हाथी अपनी चोटों से उभर नहीं पाया।
It’s really moving to see this tearful bid adieu to an elephant by his companion forester at Sadivayal Elephant Camp in Mudumalai Tiger Reserve, Tamil Nadu. #GreenGuards #elephants
VC: @karthisathees pic.twitter.com/xMQNop1YfI— Ramesh Pandey (@rameshpandeyifs) January 20, 2021
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेंजर हाथी की सूंड को धीरे-धीरे सहलाते हुए रो रहा है। आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे (IFS officer Ramesh Pandey) ने लिखा है कि तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में सदावियाल एलिफेंट कैंप में उनके साथी द्वारा एक हाथी (Elephant) को इस आंसू भरी विदाई को देखना वास्तव में इमोशनल कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। यूजर इस पर अपने कमेंट भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, मेरा दिल चकनाचूर हो गया।
इन्सान अगर जानवर से इंसानियत प्यार सीख जाए
तो एक बेहतर इन्सान बन सकता है— Kalam Dawat (@FingerLips4179) January 21, 2021
My heartful of tears for the incident, may its soul get peace and culprits shall feel the pain through out their life how the elephant suffered..
— Amruth (@Amruth286) January 22, 2021
- Advertisement -