-
Advertisement
अग्निहोत्री का बीजेपी पर पलटवारः बोले- विकास को लेकर किसी को प्रमाण देने की जरूरत नहीं
ऊना। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) ने बीजेपी द्वारा विकास कार्यों के ठप होने को लेकर की जा रही बयानबाजी पर बुधवार को जोरदार पलटवार (Counter Attack) किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास को लेकर उन्हें किसी को कोई प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी है और सरकार की जनता के प्रति जो जबाबदेही है उसे लेकर सरकार (Govt.) लगातार काम कर रही है।
अग्निहोत्री ने जनता को दी करोड़ों की सौगातें
वहीं, मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली (Haroli) में एक के बाद एक करीब 25 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपए की सौगात प्रदान करते हुए आने वाले समय के लिए विधानसभा क्षेत्र को पहले से मजबूत बनाने का ऐलान भी किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ विकास कार्यों को अमली जामा पहना रही है और समूचे प्रदेश के समग्र विकास को लेकर सरकार द्वारा व्यापक प्लान तैयार किया गया है।
रामपुर पुल के सौंदर्यीकरण का किया लोकार्पण
डिप्टी सीएम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कई सिंचाई और पेयजल योजनाओं (Drinking Water Schemes) के सुधारीकरण के साथ-साथ नई योजनाओं के नींव पत्थर रखने के अतिरिक्त कुछ योजनाएं जनता को समर्पित भी की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के सबसे लंबे हरोली रामपुर पुल के सौंदर्यीकरण का भी लोकार्पण किया। जबकि अपने विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय हरोली में बस स्टैंड की आधारशिला भी रखी।
यह भी पढ़े:राजेंद्र राणा ने अधिकारियों की लगाई जमकर क्लास, अनुराग ठाकुर को भी नहीं छोड़ा
