-
Advertisement
मंडी में 20 से अग्निवीर रैली शुरू, तीन जिलों के 2310 अभ्यर्थी लेंगे भाग
मंडी। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने बताया कि मंडी (Mandi) के पड्डल मैदान में 20 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक आयोजित की जा रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली (Agniveer Army Recruitment) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 2310 अभ्यर्थियों को जिन्होंने सीईई एग्जाम पास किया वह रैली में फिजिकल टेस्ट (Physical Test) के लिए भाग लेंगे। भर्ती निदेशक ने बताया कि भर्ती कार्यालय मंडी के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अभ्यर्थियों को अलग-अलग दिनों में भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बुलाया गया है।
इन जिलों के अभ्यर्थी लेंगे भाग
20 दिसंबर को कुल्लू और लाहौल-स्पीति (Kullu And Lahaul-Spiti) जिलों की सभी तहसीलों के 315 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 21 को मंडी जिला की तहसील औट, बागाचुनौगी, बालीचौकी, बलद्वाड़ा, बल्ह, बदरोटा, चचयोट, छतरी, डेहर, डलवान और धर्मपुर के 543 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 22 को मंडी जिला की तहसील जोगिंद्रनगर, करसोग, कटौला, कोटली, लड़भड़ोल, मकरेरी और मंडप के 504 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 23 को निहरी, पधर, पांगणा, रिवालसर, संधोल, सरकाघाट, सुंदरनगर, थाची, थुनाग, टिहरा और टिक्कन तहसीलों के 553 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 24 दिसंबर को मंडी सदर तहसील के 186 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त 24 को ही अग्निवीर क्लर्क 182, टेक्निकल 82 और ट्रेडमैन25 भाग लेंगे।
यह भी पढ़े:सरकारी नौकरी के लिए हो जाओ तैयार, जल शक्ति विभाग में 4 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती
भर्ती प्रक्रिया में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ ना हो
अभ्यर्थियों को रैली सबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी अपेक्षित दस्तावेज मूल दस्तावेजों सहित सुबह छह बजे भर्ती ग्राउंड पड्डल मंडी में रिपोर्ट करना होगा। सेना भर्ती प्रक्रिया में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैमरा, मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य सामान अभ्यर्थियों को अपने साथ अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

