-
Advertisement
फ्लाइट में सोते रहे माही और एयर होस्टेस करती रहीं यह काम, वीडियो वायरल
Last Updated on July 30, 2023 by sintu kumar
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Former Captain of Indian Cricket Team) की फैन फॉलोइंग इस कदर जबरदस्त है कि वे जहां भी जाते हैं, लोग उनका पीछा नहीं छोड़ते। फिर चाहे वह फ्लाइट में ही क्यों न हो। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एयरहोस्टेस फ्लाइट में सो रहे धोनी का वीडियो बना रही हैं।
बगल में बैठी साक्षी की नजरें भी मोबाइल पर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महेन्द्र सिंह धोनी अपनी वाइफ साक्षी धोनी संग फ्लाइट से जा रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी के बगल में साक्षी धोनी बैठी हैं, लेकिन उनकी नजरें मोबाइल फोन पर गुम हैं। वहीं, कैप्टन कूल फ्लाइट में झपकी लेते दिख रहे हैं। जबकि फ्लाइट में मौजूद एयर होस्टेस महेन्द्र सिंह धोनी के साथ वीडियो बना रही हैं। हालांकि, महेन्द्र सिंह धोनी एयर होस्टेस के वीडियो बनाने से अंजान हैं। इस दौरान एयर होस्टेस के चेहरे पर अपने चहेते खिलाड़ी के लिए गजब की दीवानगी देखी जा सकती है।
Cutest video of the day ❤️🫶#MSDhoni pic.twitter.com/7uSSJepSgM
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) July 29, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महेन्द्र सिंह धोनी के पास ही वाइफ साक्षी धोनी नजर आ रही हैं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब अपने नाम किया। कैप्टन कूल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वह आईपीएल में खेल रहे हैं। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में रिकार्ड पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनी।
यह भी पढ़े:किसी बाइक शोरूम से कम नहीं है धोनी का घर, वेंकटेश प्रसाद रह गए हैरान