-
Advertisement

इंडिगो की फ्लाइट में स्वीडिश नागरिक ने पकड़ा एयरहोस्टेस का हाथ, फिर मचाया बवाल
फ्लाइट में छेड़छाड़ और बदसलूकी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बैंकाक से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक स्वीडिश नागरिक ने एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ की। इतनी ही नहीं छेड़छाड़ करने के बाद इस स्वीडिश नागरिक ने पास बैठे यात्री के साथ मारपीट की। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही मुंबई पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई है।
बैंकाक से मुंबई आ रही थी फ्लाइट, स्वीडिश नागरिक गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक यात्री ने पहले तो खाने को लेकर हंगामा किया। उसके बाद एक चिकन डिश ली। जब एयरहोस्टेस उसके पास भुगतान के लिए पीओएस मशीन लेकर पहुंची, तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने उसे गलत तरीके से छुआ। जब एयरहोस्टेस ने इसका विरोध किया, तो वो खड़ा होकर हंगामा करने लगा। इस दौरान उसने सहयात्री से भी मारपीट की और अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस सारे प्रकरण पर मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें इंडिगो फ्लाइट 6ए-1052 में छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। जिस पर उनकी टीम ने एक स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में हुई है। एयरहोस्टेस ने पुलिस को बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ के बाद यात्री ने अन्य स्टाफ और यात्रियों के साथ भी बुरा बर्ताव किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि उसे जमानत मिल गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group