-
Advertisement
अजय के भाई #Anil_Devgn का हुआ निधन: एक्टर बोले- हमारा पूरा परिवार टूट गया है
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) के घर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर के भाई अनिल देवगन (Anil Devgn) का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया है। अनिल 45 साल के थे। अजय ने ख़ुद सोशल मीडिया के ज़रिए दुखद ख़बर शेयर की। अजय देवगन ने अपने भाई अनिल देवगन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वे कैप लगाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/ajaydevgn/status/1313424068285100032
तस्वीर के साथ अजय देवगन ने ये दुखद खबर साझा करते हुए लिखा कि कल रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनके अचानक यूं चले जाने से हमारा पूरा परिवार टूट गया है। ADFF और मैं एक्टर की कमी को महसूस करेंगे। खास तौर पर मैं उनकी मौजूदगी को मिस करूंगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें। कोविड-19 महामारी के चलते हम लोग पर्सनल प्रेयर मीट नहीं रख रहे हैं।
साल 2000 में बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म ‘राजू चाचा’ बनाई थी
वहीं, अनिल देवगन के निधन की ख़बर से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। सेलेब्रिटीज़ अजय को सांत्वना देने के साथ अनिल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बता दें कि अनिल देवगन ने अपने करियर में ज्यादातर काम अजय देवगन के साथ किया। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया था। वे साल 1996 में आई फिल्म ‘जीत’ के अलावा अजय देवगन की फिल्मों जान, इतिहास, प्यार तो होना ही था और हिंदुस्तान की कसम में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे।
यह भी पढ़ें: जिस ‘गांजे’ को लेकर बॉलीवुड में मचा है बवाल, उसी से होगा Covid-19 के गंभीर मरीजों का इलाज
अनिल ने साल 2000 में बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म ‘राजू चाचा’ बनाई। इसके बाद साल 2005 में ‘ब्लैकमेल’ और 2008 में ‘हाल-ए-दिल’ लेकर आए। इनमें से ‘ब्लैकमेल’ में भी अजय लीड रोल में थे। अजय देवगन की एक अन्य फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में वे क्रिएटिव डायरेक्टर थे। गौरतलब है कि पिछले साल 27 मई को अजय के पिता वेटरन एक्शन निर्देशक वीरू देवगन का निधन हुआ था।
