-
Advertisement
Big Breaking : हिमाचल में अनलॉक की तैयारी-कोरोना कर्फ्यू के बीच 31 से सभी दुकानें 5 घंटे खुलेंगी
शिमला। हिमाचल में 31 मई से कोरोना कर्फ्यू ( Corona curfew) कुछ- कुछ हटाने की तैयारी कर ली गई है। यानी हिमाचल एक बार फिर से अनलॉक( Unlock) के रास्ते पर चलने वाला है। इस बात के संकेत सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)ने आज शिमला में कोरोना से उपजी स्थिति की समीक्षा बैठक ( review meeting) के बाद दिए। जयराम इस बात विचार कर रहे हैं कि 31 मई से अगर दुकानों को खोलते हैं तो किस तरह की व्यवस्था की जाएगी। आज इसी संबंध में उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, सुखराम चौधरी व विक्रम ठाकुर के साथ चर्चा की। इसी दौरान परिवहन व्यवस्था जिसमें बसों के संचालन को लेकर भी चर्चा हुई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना कर्फ़्यू जयराम सरकार के लिए आफत,कांग्रेस आरोप लगा रही-भाजपाई दुहाई दे रहे
इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यापारियों की मांगों को ध्यान में रखते 31 मई से सभी दुकानों को पांच घंटे खोला जाएगा। दुकानें सप्ताह में पांच दिन ही खुली रहेंगी। साथ ही सोमवार से सरकारी कार्यालय 30 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यशील रहेंगे। केवल चार कर्मचारियों वाले स्टेंड एलोन कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। यह निर्णय भी लिया गया कि दूध, ब्रेड और दवाइयों की दुकानें हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को भी खुली रहेंगी।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान बन्द रहेंगे। इसी प्रकार सार्वजनिक परिवहन भी आगामी आदेशों तक निलम्बित रहेगा। 31 मई, 2021 को प्रातः 6 बजे से 7 जून, 2021 प्रातः 6 बजे तक प्रभावी होने वाले अतिरिक्त निर्देशों के अलावा सभी प्रतिबंध एवं छूट पूर्व में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी रहेंगे।
सीएम ने कहा कि भारत सरकार ने प्रदेश के 18-44 आयुवर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की 1,67,180 अतिरिक्त खुराकें आवंटित की है। प्रदेश सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने निःशुल्क खुराक के कोटे में 46,630 खुराकों की बढ़ोतरी की है। प्रदेश को वैक्सीन की निःशुल्क आपूर्ति के अंतर्गत जून, 2021 के पहले पखवाड़े के लिए कोविशील्ड की 2,99,400 खुराकें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel


