-
Advertisement

मेकअप का कमाल! आंटी को बना दिया क्यूट गर्ल, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
Viral: सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आपको हर तरह के वीडियो (Video) देखने को मिलते हैं। हर वक्त अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों का सिर चकरा जाए। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे अरे ये क्या देख लिया! ये वीडियो एक आंटी (Aunt) का है जिसे मेकअप (Mackup) के जरिए एक सुंदर लड़की में बदल दिया गया। वीडियो को देखकर आंटी को कोई पहचान नहीं पाएगा।
सोशल मीडिया पर काफी छाया है वीडियो
दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आंटी दुल्हन (Bride) के लिबास में बैठी नजर आती हैं जिन्हें देखकर उनकी उम्र लगभग 45 तक लग रही है। उनके चेहरे पर झुर्रियां हैं और आंखों के नीचे काले धबे। लेकिन आगे वीडियो में आंटी का ऐसा मेकअप किया गया कि वह तो क्यूट गर्ल (Cute Girl) बन गई। इस वीडियो पर कई कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल पर Share किया गया है।