-
Advertisement
First Hand: लाॅकडाउन के बीच 14वें वित्तायोग के तहत Projects पूरा करने की सीमा 31 मार्च तक बढ़ी
शिमला। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी लाॅकडाउन के कारण प्रदेश सरकार ने 14वें वित्त आयोग (14th Finance Commission) के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं (Projects) को पूरा करने की समय अवधि को 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा (Extended) दिया है। सीएम जय राम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने इस बात की जानकारी आज जिला किन्नौर, लाहुल-स्पीति और जिला चंबा के पांगी, भरमौर और किलाड़ क्षेत्र के जिला परिषद, पंचायत समिति अध्यक्ष और विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम बातचीत के दौरान दी।
यह भी पढ़ें: Himachal में कर्फ्यू बढ़ाने के लिए सरकार ने जिला के डीसी को किया है अधिकृत
सीएम ने कहा कि लाॅकडाउन-4 (Lockdown-4) ने हमें पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है कि हम सभी को इस वायरस (Coronavirus) के साथ जीना सीखना होगा और अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आर्थिक गतिविधियों को पुनः आरंभ करना होगा। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने भी आर्थिक गतिविधियों को बहाल करने के लिए कुछ छूट प्रदान करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कफ्र्यू में कुछ ढील प्रदान की है ताकि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा सके।

शिमला में जनजातीय भवन जल्द होगा कार्यशील
सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही शिमला में जनजातीय भवन (Tribal Bhawan) को कार्यशील बनाएगी ताकि ईलाज और किसी अन्य अपात स्थिति में शिमला आने पर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भोजन व ठहरने की सुविधा प्रदान की जा सके। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। प्रदेश सरकार का प्रयास लोगों को ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार के अवसर प्रदान करना है ताकि उन्हें आजीविका के लिए शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन करने की आवश्यकता ना रहे।
यह भी पढ़ें: ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच हुआ Corona positive रत्ती की महिला का अंतिम संस्कार
कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ राम लाल मार्कंडेय (Dr. Ram Lal Markanda) ने कहा कि सीएम जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ रही है। जिला परिषद किन्नौर अध्यक्ष ताशी यंगजेन, जिला परिषद अध्यक्ष लाहौल-स्पीति रमेश, प्रधान ग्राम पंचायत कल्पा प्रवीण कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत सिस्सू सुमन, भरमौर की ग्राम पंचायत सनाह के प्रधान अशोक कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत पांगी प्रकाश चंद और प्रधान ग्राम पंचायत ताबो देई चन्द ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

