-
Advertisement
‘लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे बॉलीवुड के शहंशाह
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को इंडस्ट्री में लगभग 5 दशक हो चुके हैं। अपने फिल्मी करियर में बिग बी ने कई सुपर हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर आज अमिताभ बच्चन ने बड़ा नाम कमाया है। सदी के महानायक कहे जाने वाले बिग बी को आज तक कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में अब महानायक की अवॉर्ड लिस्ट में एक ओर नाम जुड़ने वाला है।
अमिताभ बच्चन को ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ (Lata Deenanath Mangeshkar Award) से सम्मानित किया जाएगा। मंगेशकर परिवार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। परिवार और ट्रस्ट ने लता मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। बता दें कि सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवॉर्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया। वहीं, अब बिग बी को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सुपरस्टार को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता और दिग्गज संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को मुंबई के प्रभु कुंज में दिया जाएगा।
किसे और क्यों दिया जाता है ये अवॉर्ड ?
ये अवॉर्ड हर उस हस्ती को दिया जाता है, जिसका राष्ट्र और समाज लिए अभूतपूर्व योगदान रहा होता है। बता दें कि इस अवॉर्ड की घोषणा लता मंगेशकर की याद में की गई है। दिग्गज सिंगर का निधन साल 2022 में हो गया था। ये सम्मान उन लोगों के लिए होता है, जिन्होंने समाज पर बड़ा प्रभाव डाला है।
