-
Advertisement
अमिताभ भारत के सबसे भरोसेमंद सेलिब्रिटी, #Hardik_Pandya सबसे विवादास्पद: सर्वे
नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से टियारा (TIARA) रिपोर्ट जारी की गई है। आईआईएचबी द्वारा इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए भारतीय सेलिब्रिटीज़ को लेकर 23 शहरों में कुल 60,000 लोगों पर एक सर्वे किया। इस टीआईएआरए रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अमिताभ बच्चन भारत के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित सेलिब्रिटी के रूप में चुने गए हैं। इस रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन को 88.0 के TIARA स्कोर के साथ भारत की सबसे विश्वसनीय हस्तियों के रूप में वोट दिया गया है। यह बताता है कि अमिताभ बच्चन पर लोग सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं।
हार्दिक के बाद सलमान और फिर कंगना का है नाम

वहीं, तमाम विवादों के बावजूद दीपिका पादुकोण 82.8 स्कोर के साथ देश की सबसे विश्वसनीय और खूबसूरत महिला सेलिब्रिटी के रुप में उभरी हैं। टियारा की इस लिस्ट में सबसे कंट्रोवर्शियल सेलिब्रिटी क्रिकेटर हार्दिक (Hardik) पांड्या रहे। हार्दिक के बाद सलमान खान और फिर कंगना रनौत रहीं। सबसे कंट्रोवर्शियल टीवी सेलिब्रिटी करण जौहर और मलाइका अरोड़ा हैं। कंट्रोवर्शियल कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। टीवी के सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हैं, जिनका स्कोर 63.2 है। फीमेल टीवी सेलिब्रिटी में सबसे ऊपर कॉमेडियन भारती सिंह हैं। वहीं, स्पोर्ट्स में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का स्कोर 86.0 हैं, जो खेल जगत की हस्तियों में सबसे ऊपर है। उनके बाद रोहित शर्मा और समृति मंधाना का नंबर है। विराट कोहली सबसे ट्रेंडी सेलिब्रिटी हैं।
यह भी पढ़ें: मंडी निवासी एक्ट्रेस पर #Mumbai में जानलेवा हमला, चाकू से चेहरा बिगाड़ने की भी कोशिश
बता दें कि इस सर्वे में देश की 180 सेलेब्स को शामिल किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के 69 सेलेब्स और टेलीविजन के 67 सेलिब्रिटी को शामिल किया गया। इसके अलावा खेल जगत के 37 और अन्य क्षेत्र के 7 सेलिब्रिटी को शामिल किया गया था। यह लिस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री और संदीप गोयल ने जारी की।
