-
Advertisement
कौन से देवता ने जाहिर की नाराजगी देखिए
Last Updated on October 28, 2020 by Sintu Kumar
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के चौथे दिन लगघाटी के देवता फलाणी नारायण ने लाव लश्कर के साथ भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में हाजिरी लगाई साथ ही देवता ने दशहरा उत्सव से दूर रखने के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की। देवता फलाणी नारायण ने गुरबाणी के माध्यम से भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह को जगती करवाने के आदेश दिए। देवी देवताओं को दशहरा उत्सव में ना बुलाने पर नाराजगी जाहिर करने वाले देवता फलाणी नारायण छठे देवता हैं। इससे पहले भी 5 देवी देवताओं ने नाराजगी जाहिर की थीं। मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि देवता फलाणी नारायण ने जगती करवाने के देव आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ मंदिर सुल्तानपुर में सभी देवी देवताओं के गुरों को बुलाकर जगती की जाएगी और फिलहाल घाटी में देवता ने सुख शांति का आश्वासन दिया है।
वहीं आज भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में भगवान रघुनाथ, माता सीता, हनुमान, शालिग्राम, नरसिंह भगवान की विधिवत स्नान, हार श्रंगार कर हरे वस्त्र पहनाकर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह व पुजारियां ने मंत्रोउच्चारण के साथ आयोध्या की तर्ज पर (दशावर्ण) पूजा अर्चना की। इस दौरान भगवान के दर्शनों के लिए सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आर्शिवाद लिया।