-
Advertisement
जसलीन से शादी की अफवाहों पर बोले #Anoop_Jalota – मेरे परिवार को रास नहीं आएगा उसका Modern Style
मुंबई। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद से ही भजन सम्राट अनूप जलोटा सुर्खियों में छाए हुए हैं। कहने को तो जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) उनकी शिष्या हैं, लेकिन जैसी जोड़ी दोनों की प्रोजेक्ट की जाती है वो देख सभी उनकी केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थकते। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी। इस फोटो में जसलीन दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही थीं और अनूप जलोटा शेरवानी में थे। फोटो को देखकर लोग दावा करने लगे कि अनूप जलोटा (Anoop Jalota) ने जसलीन संग शादी कर ली है।
https://www.instagram.com/p/CGFejgFMQzn/
अब खुद अनूप जलोटा ने इस बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने जसलीन संग शादी वाली खबर को बकवास और झूठा बताया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में पूरी जानकारी दी है। अनूप कहते हैं कि जसलीन की मॉडर्न ड्रेसिंग (Modern dressing) हमारे परिवार को रास नहीं आएगी। हम तो धोती-कुर्ता वाले हैं जो भक्ति भजन गाते हैं। जसलीन उससे कैसे मैच कर पाएंगी। मुझे लगता है कि मेरे आस-पास के लोगों को जसलीन का वो अंदाज सही नहीं लगता। उन्होंने जोर देकर कहा है कि अगर वे 35 साल के होते फिर भी जसलीन से शादी नहीं करते।
https://www.instagram.com/p/CGBr31Ts1Jf/
अनूप बताते हैं कि जब से ये फोटो वायरल हुई है, उन्हें कई लोग बधाइयां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो सीधा कह रहा हूं आपको भी मुबारकबाद। अब ऐसे लोगों को क्या ही कहा जाए जो सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज को सही मान लेते हैं। वायरल फोटो के बारे में अनूप ने बताया कि ये तो एक फिल्म का सीन है। वे जसलीन के साथ फिल्म कर रहे हैं जिसमें वह जसलीन के गुरू का रोल निभा रहे हैं। ये फोटो भी उसी सीन की है।
