-
Advertisement
बिग ब्रेकिंगः Kangra में कोरोना का नया मामला, हिमाचल में Active Case हो गए 10
धर्मशाला। कोरोना वायरस (Corovavirus) को लेकर आज भी बुरी खबर आ रही है। कांगड़ा (Kangra) जिला में एक और कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। नगरोटा बगवां उपमंडल की तहसील बाबा बड़ोह के घीणा क्षेत्र का 32 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति दिल्ली से 26 अप्रैल को यहां आया था। इस मामले के साथ हिमाचल में एक्टिव मामले 10 हो गए हैं। वहीं, कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 51 पहुंच गया है। कांगड़ा जिला में तीन कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव मामले हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: छह दिन में 10 मामले, एक की हुई मौत- आज जांचे जाएंगे 687 सैंपल
बता दें कि हिमाचल में पिछले छह दिनों में कोरोना वायरस के 11 मामले सामने आए हैं। इसमें एक युवक की मृत्यु हुई है। अभी 10 एक्टिव मामले हैं। कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि एसपी कांगड़ा ने फेसबुक पेज पर की है। बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा अस्पताल में जांचे आज सैंपल में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

