-
Advertisement
हिमाचल में मौसम हुआ सुहावना-लाहुल के रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा में गिरे बर्फ के फाहे
Himachal Weater: मैदानी इलाकों में बेशक गर्मी पड़ रही है लेकिन हिमाचल के पहाड़ों पर एक बार फिर मौसम के मिजाज बिगड़े हैं। प्रदेश के दुर्गम जिला लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मशहूर पर्यटन स्थल रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। मनाली पहुंचे पर्यटक बर्फ के फाहों की उम्मीद लिए अटल टनल रोहतांग सहित गुफा होटल, कुठ बिहाली, सिस्सु व यांगला सहित जिस्पा दारचा में पहुंच गए हैं।
मैदानी इलाकों में बेशक गर्मी पड़ रही है लेकिन हिमाचल के पहाड़ों पर एक बार फिर मौसम के मिजाज बिगड़े हैं।@Indiametdept @moesgoi @ndmaindia @HPSDMA@SukhuSukhvinder @CMOFFICEHP @dprhp pic.twitter.com/SruOPebptO
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) March 11, 2026
शिंकुला दर्रे में भारी हिमपात
सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए कुल्लू मनाली में भारी संख्या में पहुंचे है। बर्फबारी की उम्मीद लिए पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग सहित दारचा जिस्पा व शिंकुला दर्रे का रुख किया। सुबह के समय जब शिंकुला दर्रे में भारी हिमपात हो रहा था तो पर्यटकों को दारचा में रोक दिया गया, लेकिन बर्फबारी कम होने के बाद उन्हें शिंकुला की ओर भेजा गया।
आंधी-तूफान चलने का येलो अलर्ट
जाहिर है पिछले कुछ दिनों से तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी थी, लेकिन बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से तापमान में भी गिरावट आई है। पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के निचले इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पांच जिलों में आज और कल आंधी-तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों को दी गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान भी चल सकता है। बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत की सांस मिलेगी, क्योंकि बीते 5 दिनों के दौरान तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया था। प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री तक अधिक हो गया था।
तुलसी बाबा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

