-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः कांगड़ा में एक और पॉजिटिव मामला, अब नूरपुर क्षेत्र से आया सामने
Last Updated on May 16, 2020 by
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में भी आज कोरोना पॉजिटिव का नया मामला सामने आया है। 8 मई को गुरुग्राम से टैक्सी में लौटा 30 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक तहसील नूरपुर के जौंटा के मनेड़ गांव का रहने वाला है। युवक के टैक्सी में उसी गांव का एक अन्य व्यक्ति भी आया था। टैक्सी चालक भी कोरोना पॉजिटिव युवक के गांव का है। लक्षण आने के बाद युवक के सैंपल लिए गए थे। जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। युवक को बैजनाथ शिफ्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बाहरी राज्यों से 1.15 लाख हिमाचलियों की हो चुकी है वापसी, 60 हजार आने को तैयार
इस नए केस के साथ कांगड़ा में कोरोना को आंकड़ा 20 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव केस 15 हो गए हैं। हिमाचल में आंकड़ा 78 पहुंच गया है। एक्टिव केस 36 हो गए हैं। पिछले कल भी कांगड़ा जिला में एक मामला सामने आया है। आज हिमाचल में दो मामले सामने आ चुके हैं। इसमें एक हमीरपुर जिला व एक कांगड़ा जिला से है। हमीरपुर जिला का मामला 14 मई के पेंडिंग सैंपल से है। वहीं कांगड़ा में आज जांचे सैंपल में युवक पॉजिटिव पाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group