-
Advertisement
Chamba: कुल्हाड़ी के हमले से घायल छह लोगों में दूसरी मौत, महिला ने तोड़ा दम
Last Updated on December 25, 2020 by Sintu Kumar
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिले के उपमंडल सलूणी के कैंथली गांव में कुल्हाड़ी के हमले (Attack) से घायल दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया है। महिला की पहचान गीता पत्नी रमेश की शुक्रवार को मौत हो गई। इससे पहले एक अन्य महिला रीता देवी की भी मौत हो चुकी है। आरोपी ने तेजधार हथियार से छह लोगों को घायल किया था। जिसमें चार की हालत स्थिर है। वहीं, आरोपी भी चंबा मेडिकल कालेज (Chamba Medical College) में उपचाराधीन है। आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया था। पुलिस द्वारा चेतावनी के बावजूद आत्मसमर्पण ना करने पर आरोपी पर सुरक्षित ढ़ंग से टांग में गोली मार उसे गिरफ्तार (Arrest) किया जा सका। वहीं, पुलिस की गोली से घायल आरोपी पान चंद को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल करवाया गया है। पुलिस विभाग अब स्वस्थ होने पर उसे न्यायालय में पेश करेगा।
यह भी पढ़ें: #Chamba: बेटे ने पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बचाने आए पांच लोगों को भी किया लहुलूहान
बता दें कि बुधवार देर शाम पंचायत सनूंह के गांव कैंथली निवासी 30 वर्षीय पान चंद ने अपने पिता सहित छह लोगों पर तेजधार हथियार से हमला (Attack) कर दिया था। इस हमले में गीता पत्नी रमेश, रितू पत्नी दुनी चंद, ओम प्रकाश पुत्र धर्म चंद, विपन पुत्र धर्म चंद और कमला पत्नी लोकी नंद घायल हुए थे। हमले के बाद वह जंगल की तरफ भाग गया था। पुलिस टीम ने 24 घंटों के बाद पान चंद को टांग में गोली मारकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। वहीं, दूसरी ओर कुल्हाड़ी के वार से घायल हुई रितू पत्नी दुनी चंद ने गुरुवार को टांडा में दम तोड़ दिया था। वहीं, टांडा से पीजीआई के लिए रेफर की गई गीता देवी पत्नी रमेश की हालत में सुधार ना होने पर उसे वापस घर भेज दिया गयाए जहां पर शुक्रवार को गीता देवी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।