-
Advertisement
93th Oscars Awards : एंथनी हॉपकिंस बेस्ट एक्टर, फ्रांसेस मैकडोरमंड बेस्ट एक्ट्रेस
कोरोना संकट के बीच 93वें अकादमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर अवार्ड्स (93rd Oscar Awards) की घोषणा हो गई है। इस बार ऑस्कर में इतिहास भी रचा गया है। ऑस्कर में फिल्म “नोमाडलैंड” का जलवा दिखा है। इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है साथ ही इस फिल्म ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। फिल्म नोमैडलैंड (Nomadland) के लिए इस बार क्लोइ चाओ ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है। वह ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार हासिल किया है साथ ही झाओ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत एवं एशियाई महिला हैं।
यह भी पढ़ें: देश में 15 मई तक पीक पर होगा कोरोना, हर दिन करीब 5,600 लोग गंवाएंगे जान
#Oscars Moment: Chloé Zhao accepts the Oscar for Best Directing for @nomadlandfilm. pic.twitter.com/1W1zPSxEWS
— The Academy (@TheAcademy) April 26, 2021
बेस्ट एक्टर (Best Actor) का अवॉर्ड ‘द फादर’ के लिए एंथनी हॉपकिंस को मिला है। बेस्ट एक्ट्रेस (Best Actress) का अवार्ड फ्रांसेस मैकडोरमंड कि फिल्म नोमैडलैंड के लिए मिला है। फिल्म मिनारी के लिए यूं युह-जंग ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। ये पुरस्कार जीतने वाली वो पहली कोरियन महिला बन गई हैं।
#Oscars Moment: Frances McDormand wins Best Actress for her work in @nomadlandfilm. pic.twitter.com/mHe57tzFP5
— The Academy (@TheAcademy) April 26, 2021
#Oscars Moment: Yuh-Jung Youn wins Best Supporting Actress for @MinariMovie. pic.twitter.com/pHlwBesBPB
— The Academy (@TheAcademy) April 26, 2021
यहां देखिए किसके नाम कौन सा अवार्ड हुआ है –
बेस्ट पिक्चर – नोमैडलैंड
बेस्टर एक्टर-एंथनी हॉपकिंस, The Father
बेस्ट एक्ट्रेस-Frances McDormand, Nomadland
बेस्ट डायरेक्टर- क्लोइ चाओ (Chloé Zhao) Nomadland
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- Yuh-Jung Youn, Minari
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- Daniel Kaluuya, Judas and the Black Messiah
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर- Another Round
बेस्ट एनिमेटेड फीचर-Soul
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर- My Octopus Teacher
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर-Soul
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- “Fight for You,” Judas and the Black Messiah
बेस्ट मेकअप एंड हेयर स्टाइलिंग- Ma Rainey’s Black Bottom
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- Ma Rainey’s Black Bottom
बेस्ट साउंड- Sound of Metal
बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट्स- Two Distant Strangers
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट्स- If Anything Happens I Love You
बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट्स- Colette
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- Tenet
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन -Mank
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – Mank
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – Promising Young Woman
बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले – The Father
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- Sound of Metal
