-
Advertisement
Anupam Kher का फर्जी वीडियो वायरल, सट्टेबाजी एप में एक्टर की आवाज का गलत इस्तेमाल
Anupam Kher Fake Video Viral: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर की आवाज का एक सट्टेबाजी एप (Betting App) में गलत इस्तेमाल किया गया है। अनुपम खेर ने खुद वीडियो को शेयर कर लोगों को आगाह किया है। आपको बता दें कि अनुपम खेर से पहले भी इंडस्ट्री में कई लोग डीपफेक (Deepfake) का शिकार हो चुके हैं।
क्या है वीडियो में?
जो वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है उसमें उनके एआई-क्लोन आवाज सुनाई दे रही है। अनुपम खेर कह रहे हैं ‘नमस्कार दोस्तों क्या आप इस IPL में लॉस खा-खा कर थक गए हैं, तो ज्वाइन करें Rehan Malik का टेलीग्राम चैनल। रेहान मलिक ने इस IPL में सबको चौका दिया है, क्योंकि इसने अपने सभी पंटरों को बैक तो बैक आठ मैच से प्रॉफिट दिलवाए हैं। अगर आपको भी इस IPL में प्रॉफिट कमाना है, तो इनका टेलीग्राम चैनल जॉइन करें।’
BEWARE: A friend sent me this video! Where one #RehanMalik has made my fake video and posted it on his #TelegramChannel under the name of “Rehan Malik – Honest Tipper!” It is a betting site. Please don’t get conned by it! Thanks. @CPMumbaiPolice @Mum_CyberPolice pic.twitter.com/kAOBUakyTa
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 22, 2024
अनुपम खेर ने दर्ज कराई शिकायत
एक्टर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा- ‘सावधानः ये वीडियो मुझे मेरे एक दोस्त ने भेजी है! किसी रेहान मालिक ने मेरा फर्जी वीडियो बनाया है और इसे ‘रेहान मलिक- ईमानदार टिपर’ नाम से अपने टेलीग्राम चैनल (Telegram Channel) पर पोस्ट किया है। यह एक सट्टेबाजी साइट है। कृपया इससे भ्रमित ना हों, धन्यवाद।’ इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
