-
Advertisement
हिमाचल: ऊना पहुंचते ही अनुराग ठाकुर ने महिलाओं को दिया नायाब तोहफा, यहां करें क्लिक
ऊना। हिमाचल में अब महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को लोग अब ऑनलाइन (Online) भी खरीद सकेंगे। केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) ने ऊना जिला के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हजारों महिलाओं को एक नायाब तोहफा दिया है। उन्होंने उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेजॉन (international online shopping portal amazon) के साथ जोड़ दिया। जिसके चलते महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद लोगों को अमेज़न पर भी मिल सकेंगे। बता दें कि शुक्रवार को ग्रामीण महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिला के कुटलैहड़ विधानसभा के तहत पड़ते थानाकलां में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वंय सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया ऑयर महिलाओं द्वारा तैयार किये गए उत्पादों को जमकर सराहा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: लोगों ने BJP कार्यकर्ताओं को गांव में घुसने से रोका, लगा दी क्लास
इस कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने गरिमा योजना के तहत बालिकाओं को 21-21 हज़ार रुपये के चेक प्रदान किए। वहीं, कार्यक्रम में आई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने के साथ-साथ छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी अनुराग सिंह ठाकुर ने ही किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने उम्दा प्रयास किए हैं। जिसका उदाहरण यही है की जिला के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पाद अभी तक केवल मात्र प्रदर्शनियों में ही सीमित रहे, लेकिन अब केंद्र और प्रदेश सरकार की कोशिशों के बूते यह उत्पाद अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग पोर्टल अमेज़न पर भी मिल सकेंगे। अनुराग ने स्वंय सहायता समूहों के साथ जुड़ी महिलाओं से कहा कि वो अपने उत्पादों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, ताकि जो कोई भी ऑनलाइन उत्पाद खरीदें वो आगे भी लोगों को इस बारे में बताएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


