नीरज भारती का अपनी ही पार्टी की रैली से किनारा, कोई भी कार्यकर्ता ना जाए

नीरज भारती ने युवाओं से कल होने वाली यूथ कांग्रेस रैली में ना जाने की अपील की

नीरज भारती का अपनी ही पार्टी की रैली से किनारा, कोई भी कार्यकर्ता ना जाए

- Advertisement -

जवाली। पूर्व सीपीएस नीरज भारती (Former CPS Neeraj Bharti) ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नीरज भारती ने कल धर्मशाला में होने वाली यूथ कांग्रेस (Youth Congress)  की रैली में अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से शामिल ना होने की अपील सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि अगर कोई भी उनका कार्यकर्ता इस रैली में जाता है तो उनका उससे कोई भी नाता नहीं रहेगा। नीरज भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने लिखा है। कल धर्मशाला में होने वाली यूथ कांग्रेस की रैली में जवाली विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस से जुड़े युवा कांग्रेस के साथी ना जाएं।


यह भी पढ़ें: विधानसभा सत्रः तपोवन में कल अपना हक मांगेंगे भूमि अधिग्रहण प्रभावित…

 

 

उन्होंने आगे लिखा है कि पार्टी के लिए मेहनत वो करते हैं और इसका फायदा चापलूस लोग उठा ले जाते हैं, जिनके कहने पर चार लोग भी इक्ट्ठा नहीं होते हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अगर किसी का नाम कार्यसमिति में आया है तो वह जिलाध्यक्ष के पास अपना त्याग पत्र सौंप दें। वह विधानसभा स्तर पर अलग से अपनी कार्यकारिणी बनाएंगे।

इसी तरह से एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने विरोधियों पर हमला बोला है। नीरज भारती ने कहा कि धर्मशाला वाला नारदमुनी बड़ा होशियार है। 14 दिसंबर को धर्मशाला में यूथ कांग्रेस के राज्यस्तरीय विधानसभा घेराव कार्यक्रम के साथ अपना भी विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम बना लिया। इसके साथ एक भी कार्यकर्ता कहां आना था।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

- Advertisement -

Tags: | himachal congress | latest himachal news in hindi | Dharamsala | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | today himachal news | himachal abhi abhi news | himachal news live | current news of himachal pradesh | himachal news online | Sudhir Sharma | मेहनत | चापलूस उठाएं | Rally | फायदा | Youth Congress | नीरज भारती | Himachal News | Neeraj Bharti | latest news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है