-
Advertisement
ड्यूटी पर जा रहे Mandi के जवान की कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी संग हुआ गंभीर घायल
Last Updated on August 1, 2020 by Vishal Rana
जोगिंद्रनगर। छुट्टी काट कर अपनी ड्यूटी को वापस जा रहे जवान की गाड़ी सड़क हादसे (Road Accident) का शिकार हो गई, जिसमें मंडी (Mandi) जिला का जवान और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंडी पठानकोट हाईवे पर गुम्मा घटासनी के पास शनिवार दोपहर 11 बजे के करीब हुआ। घायल जवान को जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद सेना अस्पताल योल (Yol) रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में महिला की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि कार चला रहे जवान (Jawan) के सिर पर चोटें लगी हैं।
यह भी पढ़ें: पुंछ में मुठभेड़ में शहीद हो गया Himachal का लाल, नवंबर में होनी थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर (Sundernagar) के खिला कवाल निवासी रंजीत सिंह (28) छुट्टियों में घर आया था। छुट्टी खत्म होने पर शनिवार को वह कार (Car) में वापस अपनी ड्यूटी पर पत्नी मीना देवी (26) के साथ जम्मू कश्मीर के सांबा जा रहा था। इस दौरान जोगेंद्रनगर में गुम्मा के नजदीक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैन्य अस्पताल योल रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।