-
Advertisement
Srinagar-Shopian में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 4 Terrorist किए ढेर
श्रीनगर। सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर (South kashmir) में रविवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सेना के जवानों ने दो अलग-अलग एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया है। सबसे पहले कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के लकीरपुर इलाके में सेना के जवानों ने एक आतंकवादी को ढेर किया। इसके पास से एके-47 राइफल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इसके बाद श्रीनगर के जादिबल में सर्च ऑपरेशन (Search operation) के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि मारे गए तीनों आतंकवादी रमजान के दौरान 20 मई को श्रीनगर में पांडव चौक के पास दो बीएसएफ जवानों की हत्या में शामिल थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में छापेमारी की। ये अभियान श्रीनगर (Srinagar) के जादिबल इलाके में चला। सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इस इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आस-पास से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। इसके अलावा आवासीय ठिकानों में तलाशी ली गई। पुलिस और सुरक्षा बलों के निर्देश पर इन इलाकों में फिलहाल इंटरनेट और मोबाइल सुविधा बंद कर दी गई है। सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है और सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है।
