-
Advertisement
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर आया बड़ा निर्णय-फौज की चाहत रखने वाले पढ़े
मंडी/पालमपुर। सेना में भर्ती के लिए 30 मई, 2021 को आयोजित की जानी वाली लिखित परीक्षा (Army Recruitment Written Examination) कोविड संक्रमण (Covid Infection) के ब़ढ़ते मामलों के कारण स्थगित (Postponed) कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने बताया कि मंडी, कुल्लू तथा लाहुल-स्पीति के युवाओं के लिए पहली से 12 मार्च, 2021 तक चौ. सरवन कुमार हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में विभिन्न वर्गो के लिए खुली भर्ती का आयोजन किया गया था तथा उसमें उतीर्ण युवाओं की 30 मई को लिखित परीक्षा आयोजित की जानी थी । लिखित परीक्षा की अगली तारीख मीडिया के मार्फत सूचित कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ेःहिमाचल कैबिनेट की बैठक से पहले सर्वदलीय बैठक शुरू, लग सकता है लॉकडाउन
भर्ती निदेशक ने यह भी बताया कि रीमेडिकल में उत्तीर्ण हुए 89 उम्मीदवार अभी तक मूल दस्तावेज भर्ती कार्यालय में जमा नहीं करा पाएं है उन सभी उम्मीदवारों की सूची भर्ती कार्यालय मंडी (Mandi) के नोटिस बोर्ड में लगा दी गई है । उन्होंने बताया कि 5 मई से कोविड संक्रमण के कारण इन उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों को जमा करने की प्रक्रिया भी कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गई है तथा यह कार्य अब पहली जून से 3 जून 2021 तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित उम्मीदवारों से निर्धारित तिथि को मूल दस्तावेज के साथ रिपोर्ट करें तथा अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करें । वहीं, कांगड़ा और चंबा के उम्मीदवारों की भी 30 मई को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। भर्ती रैली पालमपुर में 14 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

