-
Advertisement
शिमला के मॉल रोड पर टहलते रहे केजरीवाल के मंत्री, आयोजन स्थल पर भिड़ गए कार्यकर्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश में तीसरा विकल्प बनने का सपना संजोए आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) का दफ्तर खोलने शिमला आए केजरीवाल के मंत्री शिमला में मॉल रोड ( Mall Road in Shimla) पर घूमते रहे दूसरी तरफ आयोजन स्थल पर कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। वाक्या हिमाचल की राजधानी शिमला के बाईपास रोड खलिनी ( Bypass Road Khalini)का है। यहां पर आज आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन दिल्ली में केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ( Health Minister Satendra Jain)को करना था। वे शिमला शनिवार रात को पहुंच चुके थे और ईस्ट बोर्न में ठहरे थे, जो आयोजन स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। कार्यक्रम का आयोजन साढ़े 11 बजे होना था। आयोजन स्थल पर भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक बैंड बाजे के साथ पहुंच गए थे लेकिन डेढ़ घंटा बीत जाने के बाद भी मंत्री महोदय आयोजन स्थल पर नहीं पहुंचे। इसी बीच पता चला कि वे तो को माल रोड टहलने निकल पड़े हैं। इतना ही नहीं आयोजन स्थल पर कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर कि अमूक व्यक्ति को पदाधिकारी क्यों बनाया।
यह भी पढ़ें: #Himachal के साथ इन छह राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी Aam Aadmi Party
आलम ये था कि प्रदेश भर से सतेंद्र जैन से मिलने के लिए अल सुबह कंपकपाती सर्दी में शिमला पहुंचे आम आदमी कार्य कर्ताओं के हाथों में अपने नेता को पहनाने के लिये लाई फूल मालाएं मुरझा गई।
इस बीच संगठन के मुद्दों पर सतेंद्र जैन के इंतज़ार करते करते आम आदमी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक का मामला भी खासा चर्चा में रहा। बहरहाल धीरे धीरे आयोजकों का जोश भी इंतजार करते करते ढीला पड़ गया । आहिस्ता आहिस्ता दूर दूर से आए आम आदमी कार्यकर्ता इधर उधर होने हो गए। बहरहाल एक बजे तक मंत्री जी आयोजन स्थल पर नहीं पहुंचे नहीं थे।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

