-
Advertisement
ब्रेकिंग : Ashok ने त्यागी Kangra नगर परिषद की कुर्सी, बोले हमारी कैंडिडेट Komal Sharma
Last Updated on February 4, 2020 by Sintu Kumar
कांगड़ा। आखिर आपसी प्रतिबद्धता (Commitment) के अनुरूप अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने कांगड़ा नगर परिषद अध्यक्ष (President Kangra Municipal Council) पद की कुर्सी का त्याग (Resign) कर ही दिया। अशोक ने पारिवारिक प्रतिबद्धता के चलते एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल (SDM Kangra Jatin Lal) के सम्मुख अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने इस बात की घोषणा आज एक पत्रकार सम्मेलन में की। एक साल पहले जब अशोक ने अध्यक्ष पद संभाला था, उस वक्त पारिवारिक तौर पर यही तय हुआ था कि वह पहले एक साल तक अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेंगे, उसके अगले एक साल तक इन्हीं के गुट से कोई दूसरा बैठेगा। उसी के अनुरूप अब अगला कौन इस कुर्सी पर बैठेगा, अभी तक ये यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Himachal Cabinet बैठक 17 को, इससे पहले हो सकता है शीतकालीन प्रवास
नगर परिषद के कुल नौ सदस्यों में से पंडित बालकृष्ण परिवार (Pandit Bal Krishna Family) वाले गुट में पांच सदस्य हैं, अशोक शर्मा भी इसी गुट से ताल्लुक रखते हैं। इनमें अशोक के अलावा उनकी पत्नी रेणू शर्मा, कोमल शर्मा (Komal Sharma), उपाध्यक्ष के पद पर काबिज श्याम नारायण व पुष्पा चौधरी शामिल हैं। जबकि दूसरी तरफ चार सदस्यों के गठजोड़ में पूर्व अध्यक्ष सुमन वर्मा के साथ तीन अन्य सदस्य हैं। बीते वर्ष पंडित बाल कृष्ण शर्मा परिवार वाले गुट ने सुमन वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, उसके बाद ही अशोक शर्मा अध्यक्ष बने थे। अध्यक्ष बनने से पहले इस गुट में तय हुआ था कि नगर परिषद के बचे हुए कार्यकाल में पहले अशोक शर्मा उसके बाद इसी गुट से किसी दूसरे को अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया जाएगा। इसी बीच, अशोक शर्मा ने कहा है कि अब पार्षद ही तय करेंगे कि अगला अध्यक्ष कौन होगा, लेकिन हमारी कैंडिडेट कोमल शर्मा हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मेरे पर किसी तरह का दबाव नहीं था, ये तो पारिवारिक तौर पर हमने तय किया था, उसके अनुरूप ही मैंने इस्तीफा दिया है।
कौन हैं कोमल शर्मा
कोमल शर्मा कांगड़ा नगर परिषद की निर्वाचित सदस्य हैं। श्री बालाजी अस्पताल एंड काॅलेज ऑफ नर्सिंग कांगड़ा के सीएमडी डाॅ राजेश शर्मा की पत्नी कोमल शर्मा स्व. पंडित बालकृष्ण शर्मा की बहू भी हैं। उनका नगर परिषद कांगड़ा की अगली अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, चूंकि अब नगर परिषद के निर्वतमान अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी ये बात स्पष्ट कर दी है कि उनकी कैंडिडेट कोमल शर्मा ही होंगी। ऐसे में अब अध्यक्ष पद के चयन के लिए बैठक बुलाई जाएगी उसी में ये तय होगा।