-
Advertisement
Punjab: एक और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, नाके पर रोका तो ASI को बोनट पर 50 मी. घसीटा
जालंधर। भारत में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच देश के कई इलाकों से लगातार पुलिस प्रशासन और मेडिकल टीम के साथ बदसलूकी किए जाने की ख़बरें सामने आ रही हैं। इस सब के बीच पंजाब (Punjab) से सामने आए निहंग मामले के बाद एक एक और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला किए जाने की ख़बरें सामने आ रही हैं। मामला जालंधर (Jalandhar) से सामने आया है। जहां पर शनिवार सुबह 8 बजे शहर के मिल्क बार चौक में कार सवार युवक रुकने का इशारा करने पर एएसआइ मुल्ख राज को अपनी कार के बोनट पर करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
यह भी पढ़ें: Lockdown 3.O: सभी जोन में शराब बिक्री की अनुमति, रखना होगा इन बातों का ख्याल
इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसको पकड़ लिया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे कार को रुकवाने का इशारा करने पर गाड़ी रोकने की जगह कार ड्राइवर ने कार की स्पीड और बढ़ा दी। इसके बाद जान बचाने के लिए एएसआई कार बोनट पर चढ़ गए। लेकिन कार ड्राइवर उन्हें घसीटता हुआ कुछ दूर तक ले गया और बाद में कार रोक दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। कार चलाने वाले युवक की पहचान अनमोल मेहमी निवासी नकोदर रोड जालंधर के रूप में हुई है। जो मेहमी इलेक्ट्रिकल के मालिक परमिंदर कुमार का बेटा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले 12 अप्रैल को पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू पास के चेकिंग करने से भड़के निहंगों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया था। निहंगों ने तलवार से हमला करके एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट करके अलग कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने कर्फ्यू में ड्यूटी देने के दौरान पुलिसकर्मियों को हथियार रखने के निर्देश दिए थे।
