-
Advertisement
चंबा के पांगी में हिमखंड ने मचाई तबाही, चेक पोस्ट सहित दो मकान किए ध्वस्त
Last Updated on February 12, 2023 by saroj patrwal
चंबा। हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी (Snowfall) के बाद हिमखंड (Avalanche) ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। चंबा (Chamba) जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी (Pangi) में शनिवार को भारी हिमस्खलन हुआ है। इस हिमखंड की चपेट में आने से जहां एक चेक पोस्ट तबाह हो गई, वहीं बर्फबारी ने दो मकानों को ध्वस्त कर दिया है। यह दोनों मकान सहाली पंचायत के हिलौर गांव में हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को जम्मू कश्मीर से होकर पांगी घाटी के प्रवेश द्वार पर स्थित संसारी नाला चेक पोस्ट पर भारी हिमस्खल हुआ।
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड के सहारे आपके Bank Account से दूसरा पैसे निकाल सकता है या नहीं! पढ़ लेना जवाब…
इस हिमस्खल की चपेट में आने से पुलिस चेक पोस्ट की छत ही उखड़ गई। हिमखंड की चपेट में आने से एक पेड़ उखड़ कर भवन पर गिर गया। जिसके चलते भवन की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस चेक पोस्ट पर पुलिस के जवान (Police Jawan) यहां से गुजरने वाले वाहनों की एंट्री करते हैं। हालांकि गनीमत यह रही कि शनिवार को जिस समय हिमस्खलन गिरा, उस समय चेक पोस्ट पर कोई भी पुलिस जवान मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा पेश आ सकता था। पुलिस चेक पोस्ट की उपरी मंजिल पर लगाई गई चादर पूरी तरह से उखाड़ गई है।
यह भी पढ़ें: शिमला के टाउन हॉल में खुलेगा हाई एंड कैफे,एक छत के नीचे मिलेगा खाने-पीने का सारा सामान
भारी बर्फबारी के कारण दो मकान हुए धवस्त
इसी तरह से पांगी घाटी के ग्राम पंचायत सहाली के हिलोर गांव में दो मकान (Two House) भारी बर्फबारी के चलते क्षतिग्रस्त (Damaged) हो गए। हालांकि इस घटना में भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि यहां के स्थानीय लोगों के दो मकान भारी बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हो गए है। घटना के दौरान मकानों में कोई नहीं था। कच्चे व पुराने मकान होने के कारण इनमें मवेशियों के लिए चारा रखा जाता था। भारी बर्फबारी के कारण इन मकानों की छत टूटकर नीचे गिर गई।
क्या कहते हैं एसडीएम पांगी
वहीं, एसडीएम पांगी (SDM Pangi) रजनीश शर्मा ने बताया कि वह पंचायत प्रधान से संपर्क कर रहे है। लेकिन भारी हिमपात के कारण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था समेत नेटवर्क कनेक्टिविटी पूरी तरह से टूट चुकी है। पिछले पांच सालों बाद पहली बार पांगी घाटी में इतनी रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी (Snowfall) हो रही है।
पांगी में 3 फीट बर्फ गिरी
बता दें कि पांगी घाटी में बीते दो दिन से लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। यहां हो रही बर्फबारी से पांगी के मुख्यालय किलाड़ में तकरीबन 2 से 3 फीट बर्फ की चादर बिछ चुकी है। जगह-जगह हिमखंड व गिलेश्यर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारी बर्फबारी के चलते पांगी घाटी शेष दुनिया से कटी हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…