हिमाचल: हिमस्खलन की चपेट में आए बीआरओ के जवान, दो की मौत; एक लापता

दारचा-शिंकुला मार्ग पर आज दोपहर बाद हुआ हिमस्खलन, एक जवान की तलाश जारी

हिमाचल: हिमस्खलन की चपेट में आए बीआरओ के जवान, दो की मौत; एक लापता

- Advertisement -

मनाली। हिमाचल के कुल्लू जिला में बड़ा हिमस्खलन हुआ है। इस हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में बीआरओ के तीन जवान (BRO Jawan) आ गए। जिसमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि एक की तलाश की जा रही है। यह हिमस्खलन दारचा-शिंकुला मार्ग पर रविवार दोपहर बाद हुआ है। इस हिमस्खलन में बीआरओ को भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि गत दिनों हुए भारी हिमपात से शिंकुला दर्रे (Shinkula Pass) में 4 फीट तक बर्फ की मोटी परत बिछ गई थी। जिसे बहाल करने के लिए बीआरओ के जवान जुटे हुए थे।


यह भी पढ़े:चंबा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आई गाड़ी, खाई में गिरी- चालक की गई जान

बताया जा रहा है कि 12 जनवरी को हुए भारी हिमपात के बाद लेह लद्दाख का मनाली से संपर्क पूरी तरह से कट गया था। ऐसे में बीआरओ ने कुछ दिन पहले ही मौसम साफ होने के बाद दारचा-शिंकुला मार्ग (Darcha-Shinkula Road) की बहाली का काम शुरू किया था। रविवार को भी बीआरओ की टीम दारचा से कुछ किलोमीटर आगे सड़क से बर्फ हटाने में जुटी हुई थी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक भारी हिमस्खलन हुआ और बीआरओ के तीन जवान उसकी चपेट में आ गए। बीआरओ चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि दारचा-शिंकुला मार्ग पर हिमस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट में बीआरओ के तीन जवान आ गए। उन्होंने कहा कि 2 जवानों के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक की तलाश अभी जारी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | Avalanche | one missing | Manali | shinkula pass | himachal | Two BRO jawans died | Himachal News | Darcha-Shinkula Road | latest news | Kullu district | Himachal Weather
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है