-
Advertisement
बैजनाथ में पुलिस ने Charas के साथ पकड़ा युवक
बैजनाथ। जिला कांगड़ा के बैजनाथ में पुलिस ( Police)ने एक युवक को चरस ( Charas) के साथ गिरफ्तार ( Arrest) किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बीड़ की एक टीम जब रात को कोटली( kotli) के पास गश्त पर थी तो इसी दौरान एक युवक को उन्होंने जंगल की तरफ से बीड़ की ओर आते देखा। जब युवक ने पुलिस को देखा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसने भागते- भागते अपनी जैकेट से एक पॉलीथीन नीचे ढांक की तरफ को फैंक दिया। पुलिस ने उसके पीछे करते हुए धर दबोचा।
यह भी पढ़ें: Una में खनन माफिया पर चला लेडिज सिंघम का डंडा, रेत से भरे पांच Tipper किए जब्त
आरोपी की पहचान सन्नी कुमार( 21) निवासी गांव पंजोल डुग, डाकघर गुनेड़ , बैजनाथ के रूप में हुई है। जब ढांक से तलाश कर के पैकेट को निकाला और उसे खोल कर देखा तो उसमें से 86.95 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है।


