-
Advertisement
सुंदरनगर: डंगा लगाने को कहा तो बलग की पंचायत प्रधान और उसके पति ने पीट डाला ग्रामीण
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा घटनाक्रम में उपमंडल सुंदरनगर( Sundernagar) के तहत आने वाली बलग पंचायत की महिला प्रधान ने पति के साथ मिलकर एक ग्रामीण को बुरी तरह से पीट डाला जिसकी वीडियो सोशल मीडिया ( Social media)पर लगातार वायरल हो रही है। वहीं पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है। मामले में बीएसएल पुलिस थाना में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार निहरी क्षेत्र की बलग पंचायत में बनाई गई अवैध सड़क से बाधित एंबुलेंस रोड का निरीक्षण करने पहुंची महिला प्रधान ने अपने पति के साथ मिलकर ग्रामीण की पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें: क्वारंटाइन केंद्र से भागा व्यक्ति पहुंचा घर, पत्नी की सूचना पर Police ने दर्ज की एफआईआर
वहीं पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया और पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के आरोप हैं कि प्रधान चंपा देवी ने अपने पति धर्म सिंह और अन्य लोगों के साथ अवैध रूप से बनाई गई सड़क के मलबे से बाधित हुई नाटन-मझास-कुटना एंबुलेंस रोड का निरीक्षण करने आई थी। इसी दौरान चमन लाल ने प्रधान से अवैध सड़क में जमीन जाने के बदले डंगा लगाने की मांग की। इस पर प्रधान ने तैश में आकर अचानक चमन पर हमला कर डाला। वहीं अपनी पत्नी को देखकर उसका पति भी इस मारपीट में टूट पड़ा। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने बीच.बचाव किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

